पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता एथलीटों से बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान पीएम ने खिलाड़ियों के साथ एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो खेलेगा, वही खिलेगा। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं।