पीएम मोदी के सेल्फी वीडियो को फेसबुक से हटाने पर मेटा ने दी सफाई
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात पोस्ट किए गए सेल्फी वीडियो को भारत में कुछ समय के लिए ब्लॉक किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेटा के एक प्रतिनिधि ने इस घटना के लिए माफी मांगी और बताया कि यह वीडियो गलती से हटा दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अब उन कारणों की पड़ताल कर रही है जिनकी वजह से यह वीडियो हटाया गया था।