पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान होटल में घुसा प्रदर्शनकारी, लगाए भारत विरोधी नारे

बुधवार को मेलबर्न के उस होटल में एक व्यक्ति ने जबरन प्रवेश कर हंगामा किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुके हुए थे। इस दौरान वह 'नो मोर इंडियंस' के नारे लगा रहा था। ह्यूगो लेनन नाम के इस अप्रवासी विरोधी प्रदर्शनकारी ने चिल्लाते हुए कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया है और उन्हें और प्रवासियों की जरूरत नहीं है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लेनन को हिरासत में ले लिया। ऑस्ट्रेलियाई विपक्षी नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

by shortkt.com
4 hours ago
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान होटल में घुसा प्रदर्शनकारी, लगाए भारत विरोधी नारे | ShortKT