पीएम मोदी की सोने को लेकर अपील का असर, टाइटन और कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में गिरावट
मंगलवार को शेयर बाजार में टाइटन और कल्याण ज्वेलर्स समेत बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। टाइटन के शेयरों में 1.33% की कमी आई, वहीं कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 6.5% तक नीचे गिर गए। बाजार में यह हलचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक रील के बाद देखी गई, जिसमें उन्होंने लोगों से बिना जरूरत सोना न खरीदने का आग्रह किया था।