पीएम मोदी की 'सप्तधारा' में शामिल हैं ये 7 प्रमुख क्षेत्र
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश की 7 धाराओं का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने 'सप्तधारा' का नाम दिया है। इन सात क्षेत्रों में विनिर्माण, कृषि, प्रौद्योगिकी, गति शक्ति, रक्षा, हरित ऊर्जा और सॉफ्ट पावर शामिल हैं। प्रधानमंत्री का मानना है कि ये सात स्तंभ साल 2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।