पीएम मोदी की 'अर्बन नक्सल' टिप्पणी पर चिदंबरम का जवाब, कहा- मुझे इस पर गर्व है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'अर्बन नक्सल' (दिमागी नक्सल) को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें 'दिमागी नक्सल' कहलाने में गर्व महसूस होता है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि जंगलों में बंदूक उठाने वाले नक्सली तो खत्म हो गए हैं, लेकिन अब 'दिमागी नक्सल' अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।