पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर चोर ने दुकान से 40 मोबाइल फोन चुराए
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दुकान से लगभग 4-5 लाख रुपये के 35-40 मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक ने बताया कि चोर छत की सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने हुए दिखा, जिसने पास की एक और दुकान का शटर तोड़ने की भी कोशिश की थी।