पीएम मोदी और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की मुलाकात का वीडियो चर्चा में
चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की मंच पर हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ में ₹4,700 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।