पिता बनने के बाद पति ने कबूला कि वह 'गे' है, पत्नी ने खुशी-खुशी अपनाया नया रिश्ता
एक महिला ने बताया कि उनके पति ने बच्चे के जन्म के बाद उन्हें अपनी समलैंगिक पहचान के बारे में बताया। महिला के अनुसार, विवेक ने लंबे समय तक अपनी भावनाओं से संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि अब वे एक जोड़े के रूप में साथ नहीं हैं, लेकिन विवेक अपने साथी के साथ घर की पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि वह अपने बेटे के साथ दूसरी मंजिल पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने बेटे के लिए एक परिवार की तरह साथ हैं।