पिता को कैंसर में खोया, मां ने सिलाई कर बेटे को बनाया गांव का पहला IITian
ओडिशा के गंजम जिले के बाकलीकोड़ा गांव के जिगर नायक ने अपने गांव का नाम रोशन करते हुए पहला IITian बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि जेईई-मेन में उनका स्कोर 98.6143 पर्सेंटाइल रहा। खबरों के अनुसार, जिगर के सिर से पिता का साया कैंसर के कारण उठ गया था। इसके बाद घर की माली हालत सुधारने के लिए उनकी मां ने कपड़े सिलकर मेहनत-मजदूरी की और बेटे की पढ़ाई जारी रखी।