पिता के ऑटो वाले संघर्ष को बेटे ने दी नई पहचान, खरीदी 80 लाख की कार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें इन्फ्लुएंसर गौतम कुमार झा ने अपने पिता के संघर्ष को बयां किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने जिस ऑटो को चलाकर घर चलाया और उन्हें शिक्षित किया, अब उसी ऑटो का नंबर उन्होंने अपनी 80 लाख रुपये की लग्जरी कार पर लगवाया है। गौतम ने पिता और अपने कठिन सफर को 'ऑटो से ऑटोमेटिक' शीर्षक के साथ साझा किया है।