पिकैक्स माउंटेन: ईरान की रहस्यमयी सुरंगों पर क्यों है ट्रंप की नजर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के पिकैक्स माउंटेन को अपने अगले निशाने के रूप में चिह्नित किया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस पहाड़ के भीतर बनी गुप्त सुरंगों में यूरेनियम संवर्धन केंद्र या फिर अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का भंडार हो सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिकैक्स माउंटेन के नीचे स्थित यह सुरंग नेटवर्क इतना गहरा है कि अमेरिका के मौजूदा बंकर-बस्टर बम भी इसे नष्ट करने में सक्षम नहीं हैं।