पिंपरी-चिंचवड़: शादी के कार्ड छपे और छुट्टियां मंजूर हुईं, फिर भी क्यों रद्द हुई दो महिला कांस्टेबलों की शादी?

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में दो महिला पुलिसकर्मियों का विवाह ऐन मौके पर टल गया। तीन साल पहले पुलिस में भर्ती के वक्त दोनों के बीच प्यार पनपा था और वे 30 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। उन्होंने विभाग से छुट्टियां भी ले ली थीं और वरिष्ठ अधिकारियों को शादी का न्योता भी दिया था, लेकिन उनमें से एक महिला के परिजनों के विरोध के चलते इस शादी को रोकना पड़ा।

by shortkt.com
4 hours ago
पिंपरी-चिंचवड़: शादी के कार्ड छपे और छुट्टियां मंजूर हुईं, फिर भी क्यों रद्द हुई दो महिला कांस्टेबलों की शादी? | ShortKT