के.पी. एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ 100 मेगावॉट के विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए 25 साल का बिजली खरीद समझौता किया है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से 30 जुलाई 2028 तक बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इस डील के साथ ही कंपनी का इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर पोर्टफोलियो अब 250 मेगावॉट से अधिक हो गया है।