पालतू डॉग को प्यार करने झुकीं नेत्रहीन महिला, सिर टकराया और लौट आई आंखों की रोशनी

न्यूज़ीलैंड की रहने वाली लिसा रीड की कहानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लिसा ने 11 साल की उम्र में एक ट्यूमर की वजह से अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। एक दिन जब वह अपने गाइड डॉग को गुडनाइट कहने के लिए नीचे झुकीं, तो उनका सिर गलती से कुत्ते से टकरा गया। हैरानी की बात यह रही कि अगली सुबह जब वह सोकर उठीं, तो उन्हें एक आंख से दिखाई देने लगा, जिसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

by shortkt.com
6 hours ago
पालतू डॉग को प्यार करने झुकीं नेत्रहीन महिला, सिर टकराया और लौट आई आंखों की रोशनी | ShortKT