पार्थिव पटेल ने वैभव सूर्यवंशी की मुख्य कमजोरी का किया खुलासा
पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "वैभव के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल करने की रणनीति से मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। जैसे-जैसे वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में आगे बढ़ेंगे, उन्हें लगातार ऐसी गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा। सवाल यह है कि वह शॉर्ट गेंदों को कैसे खेलेंगे? उन्हें जल्द ही इसका समाधान निकालना होगा।"