पार्किंग में फंसी रजत दलाल की गाड़ी, दूसरी कार को टक्कर मारकर निकाला रास्ता
फिटनेस इन्फ्लुएंसर और 'बिग बॉस' व 'द 50' के प्रतिभागी रजत दलाल की कार पार्किंग में दोनों तरफ से फंस गई थी। अपनी गाड़ी बाहर निकालने के लिए उन्होंने वहां खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारकर हटा दिया। रजत ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "रोज का ड्रामा है यार...40-45 मिनट इंतजार किया, न आगे कोई कॉन्टैक्ट नंबर था और न ही कुछ और।" इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।