पान मसाला कंपनियों के लिए नई गाइडलाइंस, प्लास्टिक पैकेजिंग पर लगी पाबंदी
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला की पैकिंग में प्लास्टिक, पीवीसी, सिंथेटिक पॉलिमर, एल्युमिनियम फॉयल और मैटेलाइज्ड लेयर्स के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। अब निर्माताओं को अपने उत्पाद पेपर, पेपर बोर्ड, सेल्यूलोज या फिर टिन और कांच के कंटेनरों में पैक करने होंगे। इस नए नियम के कारण प्लास्टिक पाउच पर टिकी कंपनियों का खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि उन्हें अब पैकेजिंग के नए विकल्पों को अपनाने के लिए निवेश करना होगा।