पाक सांसद का दावा: यूएई में भारतीयों को प्राथमिकता, पाकिस्तानियों के साथ भेदभाव

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर और अनुभवी सांसद असद कैसर ने संसद में एक वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि ईरान-अमेरिका के बीच तनाव शुरू होने पर उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी। कैसर के मुताबिक, 'हमारे भाई देश (यूएई) में पाकिस्तानियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया गया।' उन्होंने आगे कहा कि वहां घोषणा की गई थी कि केवल भारतीय और अमेरिकी पासपोर्ट रखने वालों को ही सुविधा दी जाएगी, जबकि पाकिस्तानियों के प्रति वहां का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं था।

by shortkt.com
4 hours ago
पाक सांसद का दावा: यूएई में भारतीयों को प्राथमिकता, पाकिस्तानियों के साथ भेदभाव | ShortKT