पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराने पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
पाकिस्तान के फारूकाबाद में 125 साल पुराने गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब को गिराए जाने के मामले पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा, 'हम एक सम्मानित सिख धार्मिक स्थल के खिलाफ की गई इस बेहद निंदनीय और सोची-समझी तोड़फोड़ की सख्त शब्दों में आलोचना करते हैं।' भारत ने आगे कहा कि अफसोस की बात है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है, क्योंकि पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।