पाकिस्तान में केवल 2% महिलाओं के पास है ज़मीन का स्वामित्व, जानें भारत और अन्य देशों की स्थिति

सस्टेनेबल डेवलपमेंट पॉलिसी इंस्टीट्यूट (SDPI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 15 से 49 वर्ष की आयु की विवाहित महिलाओं में से महज 2% ही ज़मीन की मालिक हैं। वहीं, सिंध प्रांत की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहाँ 99.1% महिलाओं के नाम पर कोई ज़मीन नहीं है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो 2021 में भारत में यह आंकड़ा 9.5%, 2022 में नेपाल में 9.7% और 2016 में इथियोपिया में 15.2% दर्ज किया गया था।

by shortkt.com
3 hours ago
पाकिस्तान में केवल 2% महिलाओं के पास है ज़मीन का स्वामित्व, जानें भारत और अन्य देशों की स्थिति | ShortKT