पाकिस्तान में आजादी के जश्न के दौरान हंगामे के वीडियो वायरल
शुक्रवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (यौम-ए-आज़ादी) के मौके पर हुए कार्यक्रमों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक विशाल केक कटते ही उसे पाने के लिए लोगों में अफरातफरी मच गई। खबरों के मुताबिक, यह घटना लाहौर की है। इसके अलावा, पेशावर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जश्न मना रहे लोग एक-दूसरे पर बोतलें फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।