पाकिस्तान ने नागरिकों को दी चेतावनी: सऊदी अरब में न करें भीख मांगने की गलती
सऊदी अरब में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास ने एक ऑडियो संदेश के जरिए अपने देश के लोगों से वहां भीख न मांगने का आग्रह किया है। दूतावास ने साफ किया है कि सऊदी अरब में भीख मांगना एक कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर गिरफ्तारी हो सकती है और भविष्य में सऊदी अरब में दोबारा प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।