पाकिस्तान के राष्ट्रपति का दावा- देश में हिंदू पूरी तरह स्वतंत्र; आंकड़ों को लेकर विवाद

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने बयान दिया कि वे एक उदार सोच रखने वाले मुस्लिम हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 4% है। ज़रदारी ने कहा कि यहां हिंदू अन्य जगहों की तरह ही पूरी तरह आज़ाद हैं और वे भारत की तुलना में पाकिस्तान में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर 2023 की जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या कुल आबादी का 2.17% ही है।

by shortkt.com
6 hours ago
पाकिस्तान के राष्ट्रपति का दावा- देश में हिंदू पूरी तरह स्वतंत्र; आंकड़ों को लेकर विवाद | ShortKT