पाकिस्तान के दौरे पर बांग्लादेश की खुफिया टीम, ISI के साथ सुरक्षा सहयोग पर चर्चा
बांग्लादेश की सैन्य खुफिया एजेंसी DGFI के छह अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया है। दोनों देशों के बीच सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करने के बढ़ते तालमेल को इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह दौरा ऐसे वक्त में हुआ है जब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI अपने नेटवर्क को और अधिक फैलाने की कवायद में जुटी है।