पाकिस्तान: अंतिम संस्कार का खर्च बढ़ा, पुरानी कब्रों को हटाने की मजबूरी
पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का असर अब अंतिम संस्कार पर भी दिख रहा है, जहां लोग अपने परिजनों को दफनाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी में कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने के कारण पुरानी कब्रों को हटाकर वहां दोबारा दफनाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कफन के लिए 3,000 से 4,000 पाकिस्तानी रुपये, कब्र की खुदाई और ईंटों के लिए 40,000 से 45,000 रुपये, जबकि मार्बल का ढांचा बनवाने पर 30,000 रुपये तक का खर्च आ रहा है।