पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना से इस्तीफा दिया, अब कमर्शियल पायलट बने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। अब वह गोवा स्थित रीजनल एयरलाइन FLY91 के साथ बतौर कमर्शियल पायलट काम करेंगे। साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। उस दौरान उन्हें पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में भारत सरकार के प्रयासों से उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया था।