पाकिस्तानी राष्ट्रगान के लिए ब्रिटिश गायिका ने सीखी उर्दू, बताया भारत-पाक के राष्ट्रगान को चुनौतीपूर्ण
ब्रिटिश गायिका लॉरा राइट ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए पहले टेस्ट मुकाबले से पूर्व पाकिस्तान का राष्ट्रगान 'कौमी तराना' प्रस्तुत किया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह बीते छह महीनों से उर्दू भाषा सीखने में जुटी थीं। गौरतलब है कि राइट इससे पहले भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' भी गा चुकी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों के राष्ट्रगान गाना काफी कठिन काम है।