पाकिस्तानी डिप्टी PM इशाक डार के पोते पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप और फिरौती मांगने का आरोप
दो विदेशी महिलाओं ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार के पोते रज़ा डार और उसके सहयोगियों पर लाहौर स्थित उनके आवास में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपियों ने उनसे एक लाख डॉलर और क्रिप्टोकरेंसी की मांग की थी। एक पीड़िता ने बताया कि यह फिरौती की रकम उसकी मां द्वारा इकट्ठा की गई थी।