पाकिस्तानी टीम से बाहर हुए खिलाड़ियों को किंग चार्ल्स से मिलने का निर्देश, एक ने किया मना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की टीम से ड्रॉप किए गए 7 खिलाड़ियों को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय के साथ एक मुलाकात में उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। इनमें से 4 खिलाड़ी वहां पहुंचे, लेकिन एक खिलाड़ी ने इस निर्देश के विरोध में जाने से साफ मना कर दिया। पीसीबी को यह चिंता सता रही थी कि नए खिलाड़ियों के इंग्लैंड में समय पर न पहुंच पाने से बोर्ड की छवि खराब हो सकती है।