पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना, शेफाली वर्मा को गलत तरीके से विदा करना पड़ा भारी
महिला एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच में शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद उन्हें 'सेंडऑफ' इशारा करना पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के लिए मुसीबत बन गया है। आईसीसी ने आचार संहिता तोड़ने के आरोप में फातिमा की मैच फीस का 10 प्रतिशत हिस्सा काट लिया है। इसके अलावा, उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी दर्ज किया गया है।