पहाड़ी से कूदने से पहले युवक ने आखिरी बातचीत में क्या कहा था?
महाराष्ट्र में पहाड़ी से छलांग लगाने वाले युवक के मामले में गांव के सरपंच का बयान सामने आया है। सरपंच के अनुसार, ग्रामीणों ने उसे रोकने और समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह किसी की भी बात मानने के लिए तैयार नहीं था। सरपंच ने बताया कि अपनी आखिरी बातचीत के दौरान युवक ने कहा था कि अब जान देना ही एकमात्र रास्ता बचा है।