पहली नॉन-मेडिकल महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा, जानें कौन हैं वह

भारतीय वायुसेना में शक्ति शर्मा ने पहली बार नॉन-मेडिकल क्षेत्र से एयर वाइस मार्शल का पद संभालकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 18 जून 1994 को वायुसेना की एजुकेशन ब्रांच में अपनी सेवा शुरू की थी। अपने करियर के दौरान, उन्होंने एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर्स, फील्ड स्टेशनों, कमांड हेडक्वॉर्टर और एयर हेडक्वॉर्टर जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं। इसके अलावा, वह कपूरथला स्थित सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
पहली नॉन-मेडिकल महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा, जानें कौन हैं वह | ShortKT