पहली ट्रेन की देरी से दूसरी ट्रेन छूटी तो मिलेगा पूरा रिफंड, रेलवे के इस नियम का उठाएं फायदा
भारतीय रेलवे के 'कनेक्टिंग जर्नी' नियम के तहत अब यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यदि पहली ट्रेन के लेट होने की वजह से आपकी दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है, तो आपको नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC पोर्टल पर 'Connecting Journey' विकल्प को चुनकर दोनों टिकटों को आपस में लिंक करना अनिवार्य है। ऐसा करने के बाद, यदि आपकी अगली ट्रेन छूटती है, तो आप TDR फाइल करके अपने टिकट का पूरा पैसा वापस पा सकते हैं।