पहलगाम हमले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया क्या थी? अजीत डोभाल ने बताया
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी है। डोभाल के अनुसार, सऊदी अरब से वापस आने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने उनसे सबसे पहले यह पूछा कि इस हमले को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे किसका हाथ है। प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया था कि भारत न केवल हमलावरों की पहचान करेगा, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कदम भी उठाएगा।