पहलगाम आतंकी हमले मामले में लश्कर प्रमुख हाफिज़ सईद आरोपी घोषित
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज़ सईद को नामजद किया है। एनआईए के अनुसार, सईद ने पाकिस्तान में बैठकर भारत के विरुद्ध जंग छेड़ने की साजिश रची थी। जांच एजेंसी ने बताया कि लश्कर के ही सहयोगी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' के माध्यम से पहलगाम हमले की पूरी योजना तैयार करने में सईद की मुख्य भूमिका रही है।