पश्चिम बंगाल: 16 साल का किशोर पिछले 5 वर्षों से तालाब में रहने को मजबूर
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 16 वर्षीय इकबाल शेख पिछले पांच सालों से अपना अधिकांश समय तालाब के पानी में ही बिता रहा है। खबरों के मुताबिक, जैसे ही वह पानी से बाहर निकलता है, उसे पूरे शरीर में असहनीय जलन और बेचैनी महसूस होने लगती है, जबकि पानी के अंदर उसे काफी आराम मिलता है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वे उसका सही इलाज कराने में असमर्थ हैं।