पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 12 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया। बता दें कि एक दिन पहले गायब हुई बच्ची का शव रविवार को एक तालाब में बोरी के अंदर बरामद हुआ था।