पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस का कहना है कि जब वे आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन को फिर से दोहरा रहे थे, तब उसने पुलिस का हथियार छीनकर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि 5 जुलाई को एक तालाब से बच्ची का शव बरामद किया गया था।