पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में शॉर्ट सर्किट से आग, 6 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित तारापीठ में सोमवार को एक होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग भड़क गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सावन का महीना होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ आए हुए थे और इसी होटल में ठहरे थे। फिलहाल आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।