पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर, 3 लोगों की जान गई

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। खबरों के मुताबिक, हादसा होते समय रेलवे गेट खुला हुआ था। घटनास्थल की तस्वीरों में वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। इस दुखद हादसे में 2 बच्चों समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

by shortkt.com
5 hours ago
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर, 3 लोगों की जान गई | ShortKT