पन्ना में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 लोग जख्मी
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी रोड पर शुक्रवार को भक्तों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 31 लोग चोटिल हुए हैं। ये सभी श्रद्धालु मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करके फतेहपुर वापस जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू ट्रक को रास्ता देने के चक्कर में यह ट्रॉली पलट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।