पन्नाधाय की जाति पर उदयपुर में विवाद, गुर्जर समाज ने जताया विरोध
राजस्थान के उदयपुर स्थित मेवाड़ अंचल में पन्नाधाय की जाति को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'भारत के नारी रत्न' में पन्नाधाय को 'खीची राजपूत वंश की क्षत्राणी' लिखे जाने से गुर्जर समुदाय नाराज है। समाज के लोगों का कहना है कि यह ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस जानकारी को बदलने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।