पद्मश्री विजेता हरेकला हजब्बा को मिला नोटिस, मतदाता सूची में नाम को लेकर उठा सवाल

कर्नाटक के हरेकला हजब्बा, जिन्हें संतरे बेचकर अपने गांव में स्कूल खोलने के लिए पद्मश्री से नवाज़ा गया था, अब एक कानूनी नोटिस का सामना कर रहे हैं। उन्हें मतदाता सूची में नाम की विसंगति के चलते एसआईआर (SIR) के तहत नोटिस भेजा गया है। हजब्बा को 11 सितंबर तक अपने जरूरी कागजात जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि हरेकला, जो खुद पढ़े-लिखे नहीं हैं, उनका नाम 2002 की मतदाता सूची में सिर्फ 'हजब्बा' दर्ज है, जबकि उनके बाकी सभी सरकारी दस्तावेजों में पूरा नाम 'हरेकला हजब्बा' लिखा हुआ है।

by shortkt.com
5 hours ago
पद्मश्री विजेता हरेकला हजब्बा को मिला नोटिस, मतदाता सूची में नाम को लेकर उठा सवाल | ShortKT