पत्नी सुनीता के बेवफाई के दावों पर गोविंदा का बयान
अभिनेता गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता की ओर से लगाए गए धोखे के इल्जामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "आसमान में काफी कुछ लिखा जा चुका है। मेरी प्रार्थना है कि गोविंदा उन चीजों को साफ कर सके।" उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा, "मुझे आप सभी के समर्थन और साथ की जरूरत है।"