पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाने वाला आरोपी एचआईवी संक्रमित, कुत्तों को खिलाना चाहता था शव
गुवाहाटी, असम पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी की हत्या कर उसका सिर फ्रिज में रखने वाला आरोपी पति रामानुज गोस्वामी 20 से अधिक बार नशामुक्ति केंद्र जा चुका है। वह एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी से भी पीड़ित है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पत्नी के शव को कुत्तों को खिलाने की योजना बना रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका यह मंसूबा पूरा नहीं हो पाया।