पति-बेटी को खोया और ऐक्सिडेंट का शिकार हुईं, फिर भी रोहिणी ने आंखों पर पट्टी बांध पास की RAS परीक्षा

रोहिणी ने साल 2003 में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, लेकिन दो दशक बाद उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए फिर से पढ़ाई शुरू की। इस सफर के दौरान उन्होंने अपने पति, दादी सास और परीक्षा से महज एक हफ्ते पहले अपनी बेटी को खो दिया। इतना ही नहीं, मेंस परीक्षा से दो दिन पहले वह एक सड़क हादसे का शिकार भी हो गईं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी एक आंख पर पट्टी बांधकर पेपर दिया, अंततः वह RAS अधिकारी बनने में सफल रहीं।

by shortkt.com
5 hours ago
पति-बेटी को खोया और ऐक्सिडेंट का शिकार हुईं, फिर भी रोहिणी ने आंखों पर पट्टी बांध पास की RAS परीक्षा | ShortKT