'पढ़े-लिखे इलाकों से ज्यादा मुझे अपराधियों वाले क्षेत्रों से वोट मिले': नितिन गडकरी
एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि चुनाव के वक्त उन्हें शिक्षित इलाकों के मुकाबले अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया से अधिक वोट प्राप्त हुए थे। उन्होंने जानकारी दी कि जहां पढ़े-लिखे क्षेत्रों में उन्हें 70-75% वोट मिले, वहीं इन इलाकों में 92% वोट मिले। हालांकि, गडकरी ने यह साफ किया कि वह उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का समर्थन बिल्कुल नहीं करते हैं।