पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आरोपी को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था। इससे पहले, एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।