पटियाला: पिटबुल के हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, शरीर पर आए कई टांके
पटियाला में पिटबुल कुत्ते के हमले का शिकार हुआ एक जोड़ा बुरी तरह चोटिल हो गया है। पीड़ित अंकित ने बताया, "मेरे शरीर पर जगह-जगह टांके लगे हैं और मेरी पत्नी को ऑपरेशन से गुजरना पड़ा है। हमारे दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि कुत्ता मालिक के काबू में भी नहीं आ रहा था और अब वे केवल न्याय की मांग कर रहे हैं। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।